जानिए Debit Card क्या होता है & कैसे Use करें | Debit Card Meaning in Hindi, 5 Best Types

Rate this post

अगर आप Debit Card meaning in Hindi का मतलब जानना चाहते हो, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। Debit Card के हिंदी मतलब के साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Debit Card क्या होता है? कैसे बनता है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है?

अगर आप Debit Card बनवाना चाहते हैं, तो किस प्रकार से Apply कर सकते हैं और इसका प्रयोग करके आप किस प्रकार से लाभ उठा सकते हैं? 

Debit Card meaning in Hindi के बारे में जानकारी आपको First Heading में मिल जाएगी, लेकिन हमारा सुझाव है कि आपको पूरा लेख पढ़ना चाहिए; जिससे आपको Debit Card के बारे में समस्त जानकारियां मिल सके।

इसके साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको Debit Card से संबंधित और भी बहुत सारे सवालों का जवाब देंगे। इसलिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

Table of Contents

Debit Card Meaning in Hindi | Debit Card का मतलब

Debit Card Meaning In Hindi का मतलब विकलन पत्रक होता है, एक ऐसा प्लास्टिक का कार्ड होता है; जो आपको भुगतान करने के लिए अतिरिक्त विकल्प प्रदान करता है। Debit Card की मदद से भुगतान करने पर धनराशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में उपलब्ध राशि से कटती है।

Read More:-Credit Card Meaning in Hindi 

Debit Card आपको वर्चुअल तथा भौतिक दोनों तरह से देखने को मिल जाएंगे। Debit Card की मदद से आप एटीएम से पैसे भी निकाल सकते हैं।

Debit Card Kya Hota Hai? | What is Debit Card

Debit Card एक प्रकार से ATM Card और Credit Card के combination के रूप में काम करते हैं, ये ऐसे भुगतान कार्ड होते हैं; जो Users के चेकिंग खाते से सीधे धनराशि काटते हैं, जब Users इनका उपयोग करते हैं।

इनकी उपयोगिता को देखते हुए अब ज्यादातर बैंक ATM Card को Debit Card में बदल रहे हैं, जो प्रमुख रूप से वीजा अथवा मास्टर कार्ड द्वारा जारी किए जाते हैं।

Debit Card पर आपको Credit Card की तरह वार्षिक शुल्क नहीं देना पड़ता है, अगर आप कार्ड से संबंधित बैंक के एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं; तो आप शुल्क से पूरी तरह बच सकते हैं। अगर वह एटीएम आपके बैंक के से संबद्ध नहीं है, तो आपको निकासी के लिए शुल्क देना पड़ सकता है।

इसके अलावा अगर आपका Debit Card खो जाता है अथवा क्षतिग्रस्त हो जाता है, इस परिस्थिति में आपको नए Debit Card के लिए कुछ शुल्क देना पड़ेगा। 

विनम्र निवेदन: हमारा उद्देश्य आपको Debit Card Meaning in Hindi की जानकारी के साथ Debit Card से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसलिए अगर आप चाहे तो इस संपूर्ण आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

Debit Card के प्रकार क्या है?

मुख्य रूप से पांच प्रकार के Debit Card उपलब्ध होते है, जो अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं द्वारा जारी किए जाते हैं। सभी प्रकार के Debit Card नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं।

  1. Visa Debit Card
  2. MasterCard Debit Card
  3. Platinum Debit Card
  4. EMV Card
  5. Maestro Debit Card

India में Debit Card कैसे बनवाएं?

आप Debit Card को दो तरह से बनवा सकते हैं, जिसमे ऑफलाइन और Online तरीके शामिल हैं। हम दोनो तरीकों के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे।

Offline Debit Card कैसे बनवाएं?

वैसे तो बैंक स्वयं आपको Debit Card प्रदान करता है। क्योंकि आज के समय में बैंक अकाउंट खुलवाते समय ही आपसे पूछा जाता है; कि क्या आप Debit Card लेना चाहते हैं?

लेकिन अगर आपने फॉर्म भरते समय Debit Card का चयन नहीं किया था और बैंक के द्वारा आपको Debit Card नहीं प्राप्त हुआ, तो Debit Card प्राप्त करने के लिए आप अपने बैंक शाखा में जाकर फॉर्म सकते हैं और कुछ समय बाद आपको डाक के माध्यम से Debit Card प्राप्त हो जाएगा।

Read More:-Different Between YouTube And Blogging

उसके बाद आप अपने बैंक जाकर, अपने कार्ड का पिन नंबर जान सकते हैं और Debit Card का उपयोग कर सकते हैं।

Debit Card के लिए Online Apply कैसे करें?

Debit Card के लिए Online Apply करना ज्यादा कठिन काम नहीं है; इसके लिए आपको बस नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन करना है।

  1. आप अपने बैंक की वेबसाइट में जाएं
  2. पर्सनल बैंकिंग Section में जाकर क्रेडिट/Debit Card प्राप्त करने के लिए आवेदन करें।
  3. अपना आवश्यक विवरण और अन्य दस्तावेज जमा करें, हालांकि उनमें से कुछ Details आपके बैंक के पास पहले ही मौजूद होंगे।
  4. आपको सत्यापन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिन्हे दर्ज करने के बाद फॉर्म Submit कर दें।
  5. उसी समय कार्ड के लिए अपने गोपनीय पिन नंबर का चयन कर ले, जिसका उपयोग आप वित्तीय लेनदेन करने के लिए करेंगे।
  6. फॉर्म को सबमिट करने के बाद कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करें, आपको आपका Debit Card नाक के माध्यम से मिल जाएगा।
  7. आप चाहे तो तुरंत ही एक Virtual debit card प्राप्त कर सकते हैं।

Debit Card का उपयोग कैसे करें?

Debit Card का उपयोग आप बिल्कुल उसी प्रकार कर सकते हैं, जैसे ATM Card अथवा Credit Card का उपयोग किया जाता है। 

बशर्ते आपको यहां इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि Debit Card में आप सिर्फ उतनी धनराशि ही खर्च कर सकते हैं; जितनी धनराशि आपके बैंक खाते में उपलब्ध होगी।

Debit Card meaning in Hindi

इसके अलावा Debit Card पर दैनिक धनराशि की सीमा निर्धारित होती है, आप 1 दिन में उस दैनिक सीमा से अधिक धनराशि नहीं खर्च कर सकते है। 

इसके अलावा अगर आप अपने बैंक खाते में धनराशि से अधिक पैसे खर्च करते हैं, तो आपके कार्ड पर ओवरड्राफ्ट शुल्क लगाया जा सकता है।

हमने इस आर्टिकल में आपके लिए Debit Card के उपयोग से संबंधित कुछ तरीकों के बारे में बताया है, आप उन्हे पढ़ सकते हैं।

Debit Card से पैसे कैसे निकाले?

Debit Card से पैसे निकालना बहुत ही आसान है, इसके लिए आप नीचे सूचीबद्ध किए गए 10 आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. अपने नजदीकी एटीएम पर जाएं।
  2. अपने Debit Card को एटीएम मशीन में बने कार्ड स्लॉट में Insert करें
  3. अपनी भाषा का चयन करें।
  4. एटीएम में अपना चार अंको का गोपनीय पिन दर्ज करें।
  5. अब आपको अपना लेनदेन का तरीका चुनना है, जिसमें पैसे की निकासी करना, पैसे को ट्रांसफर करना अथवा बैलेंस पूछताछ करना शामिल है।
  6. अपने खाते का प्रकार चुने, जिसमे बचत खाता अथवा चालू खाता आदि शामिल है।
  7. आपको कितना पैसा निकालना है, उस धनराशि को दर्ज करें।
  8. एटीएम मशीन के नीचे दिए गए स्लॉट से अपने पैसे को कलेक्ट करें और लेन-देन रसीद प्राप्त करें।
  9. अगर आप एक और ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं, तो दूसरा ट्रांजैक्शन चुने अथवा कैंसिल कर दें।
  10. एटीएम से बाहर निकलने से पहले अपना ATM कार्ड अवश्य कलेक्ट करें और लेनदेन प्रक्रिया समाप्त करने के लिए कैंसिल का बटन दबाना ना भूले।

Debit Card पर EMI से फोन कैसे लें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि Debit Card से मोबाइल कैसे खरीदे?, तो यह बहुत ही आसान है। 

क्योंकि अब Credit Card की तरह ही कुछ बैंक Debit Card पर भी EMI की सुविधा देने लगे हैं, जिसमें HDFC Bank, SBI Bank, Axis Bank, ICICI Bank, Federal and Kotak Mahindra Bank शामिल हैं।

Read This Also:-High Carbohydrate Foods

अगर आपके पास इन में से किसी भी बैंक का Debit Card है, तो आप उसकी मदद से Amazon पर कोई भी फोन EMI पर ले सकते हैं।

इसके अलावा आप इनमें से किसी एक का Debit Card इस्तेमाल करके अन्य सामान भी ईएमआई पर खरीद सकते हैं। Debit Card पर EMI से फोन लेने के लिए निम्न आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. किसी Website अथवा Shop पर जाएं, जहां पर EMI की सुविधा उपलब्ध हो, आप अमेजॉन का चयन कर सकते हैं।
  2. अपना फोन चुने, जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
  3. Debit card EMI ऑप्शन का चयन करें
  4. अपना पेमेंट कंप्लीट करें
  5. अपना फोन प्राप्त करें

अगर आप चाहे तो किसी दुकान में जाकर भी डेबिट कार्ड के ईएमआई पर फोन खरीद सकते हैं। लेकिन उससे पहले उस शॉप पर इस बात की जांच कर ले, कि क्या वहां डेबिट कार्ड पर एमआई की सुविधा उपलब्ध है।

Debit Card से Online पेमेंट कैसे करें?

Debit Card से Online पेमेंट करना बहुत ही आसान होता है। आप जिस वेबसाइट पर भी Debit Card के माध्यम से Online पेमेंट करना चाहते हैं, वहां पर आपको कार्ड से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा।

आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है, उसके बाद नीचे सूचीबद्ध किए गए आसान चरणों का पालन करें।

  1. Debit Card से पेमेंट का विकल्प चुनें
  2. अपने Debit Card से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करें जिसमें आपका Debit Card पर दर्ज 16 अंक का कार्ड नंबर, CVV नंबर, Expiry date शामिल है।
  3. अब अपना पिन अथवा OTP दर्ज करें और पेमेंट प्रोसेस कंप्लीट करें।

Debit Card से शॉपिंग कैसे करें?

Debit Card की मदद से आप दो तरह से शॉपिंग कर सकते हैं, जिनके के बारे में हमने संक्षेप में आगे बताया है, आप उन्हे पढ़ सकते हैं।

Debit Card से Online शॉपिंग कैसे करें?

Debit Card के माध्यम से Online शॉपिंग करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले किसी एक Online शॉपिंग की वेबसाइट पर जाएं, जहां से आप शॉपिंग करना चाहते हैं।
  2. आप जो भी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  3. Payment Page पर जाएं और Debit Card के द्वारा पेमेंट करने का ऑप्शन चुने।
  4. अपने Debit Card का Details और पिन दर्ज करें। आप पिन के बजाय OTP को भी दर्ज कर सकते हैं, अगर यह सुविधा उपलब्ध है तो।
  5. Submit बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया को समाप्त करें। अब आपका पेमेंट कंप्लीट हो गया।

Debit Card से ऑफलाइन शॉपिंग कैसे करें?

Debit Card से ऑफलाइन शॉपिंग करने के लिए आप नीचे सूचीबद्ध किए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शॉपिंग करने से पहले इस बात की जांच कर ले कि क्या वहां पर Debit Card से पेमेंट Accept करने की सुविधा उपलब्ध है।

  1. किसी भी ऑफलाइन शॉपिंग मॉल अथवा दुकान में जाएं, जहां से आपको शॉपिंग करनी है।
  2. अपने मनपसंद उत्पाद खरीदें।
  3. दुकानदार को पेमेंट करने के लिए Debit Card सौपें।
  4. दुकानदार के पास एक POS Machine होती है, जिसमे वह आपका Debit Card Swipe करेगा और संबंधित कुछ जानकारियां दर्ज करेगा।
  5. अब आपको POS Machine चार अंको का पिन दर्ज करने को बोला जाएगा की दुकानदार आपके Debit Card से पैसे ले सके।
  6. पिन दर्ज आने से पहले इस बात की जांच करने की POS Machine में सही सही धनराशि दर्ज की गई है, कहीं ऐसा ना हो कि दुकानदार आपके Debit Card से ज्यादा पैसे काट लें।
  7. पिन दर्ज करने के बाद आपको हरे रंग के Enter Button को दबाना है और आपका पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगा।
  8. आप लेनदेन की पर्ची दुकानदार से प्राप्त कर सकते हैं।

Debit Card के फायदे और नुकसान किया है?

Debit Card के सबसे बड़ा फायदा यह है, कि आप नगद पैसे खर्च करने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।

आमतौर पर Debit Card का उपयोग करके भुगतान करना और नगद पैसे देकर भुगतान करना दोनों ही एक समान है, क्योंकि यहां पर आप Credit Card की तुलना में अपना पैसा खर्च कर रहे होते हैं।

लेकिन मान लीजिए अगर आप नगदी लेकर चलते हैं और कोई आपसे पैसे छीनने का प्रयास करता है। इसके अलावा आपका पैसा चोरी हो जाता है या वह पैसा कहीं गुम हो जाता है। तो इस परिस्थिति में आपका पैसा हमेशा के लिए चला जा सकता है।

लेकिन वहीं यदि आप Debit Card का उपयोग करते हैं, तो इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं और Debit Card के चोरी होने पर आप अपने बैंक को सूचित कर सकते हैं। जिससे बैंक आपका Debit Card निष्क्रिय कर देगा; इससे आपका पैसा बच सकता है।

इसके अलावा आपको इस बात की जानकारी भी रहेगी कि आपने पिछले माह कितना खर्च किया है, जोकि नगदी की तरह पैसे खर्च करने पर बहुत ही कम लोगों को पता रहता है।

Debit Card के फायदे:

  1. यह नगदी से सुरक्षित है
  2. पर आपको ब्याज नहीं देना पड़ता है
  3. अगर आपका बैंक में खाता है, तो Debit Card प्राप्त करना काफी आसान है; इसके लिए आपको कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  4. Debit Card से आप एटीएम के माध्यम से पैसे भी निकाल सकते हैं और डेबिट कार्ड खरीदारी करने के लिए नगदी अथवा चेक साथ लेकर चलने की आवश्यकता को भी समाप्त कर देते हैं।
  5. आप Debit Card के माध्यम से बिना पिन (व्यक्तिगत पहचान संख्या) के भी खरीदारी कर सकते हैं।
  6. कुछ Debit Card पर आपको Credit Card की तरह ही इनाम के रूप में कैशबैक मिलता है।

Debit Card के नुकसान और सीमाएं:

  1. Debit Card की मदद से आप सिर्फ उतनी राशि ही खर्च कर सकते हैं; जितनी राशि आपके बैंक खाते में उपलब्ध होगी।
  2. ओवरड्राफ्ट शुल्क लगाया जा सकता है
  3. Credit Card की तुलना में कम सुरक्षित होता है और कम सुविधाएं मिलती है।
  4. Debit Card में आमतौर पर दैनिक धनराशि खर्च करने की सीमा लागू होती है, जिसका तात्पर्य है कि आप उस सीमा से अधिक दैनिक धनराशि नहीं खर्च कर सकते हैं।
  5. अगर आप पैसे निकालने के लिए किसी ऐसे एटीएम का चयन करते हैं; जो आपके बैंक से संबद्ध नहीं है, तो आपसे एटीएम लेनदेन शुल्क लिया जा सकता है।

Debit Card Meaning in Hindi पर आधारित FAQs

हमारा यह आर्टिकल Debit Card Meaning in Hindi से शुरू हुआ था, लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है, कि हमारा उद्देश्य आपको संपूर्ण जानकारी एक ही आर्टिकल में देना हैं। इसलिए हमने आपके लिए Debit Card से संबंधित कुछ प्रश्नों के जवाब भी इस आर्टिकल में संलग्न किए हैं।

Debit Card किसे कहते हैं?

Debit Card Debit Card की तरह ही एक आयताकार प्लास्टिक का कार्ड होता है, जो आपको कहीं पर भी भुगतान करने का एक Extra विकल्प प्रदान करता है।

Debit Card नंबर क्या होता है?

सभी Debit Card में सामने की तरफ 16 अंक का नंबर दर्ज रहता है, जिसे Debit Card नंबर के रूप में जाना जाता है। आपको यह बात समझनी चाहिए कि यह नंबर Unique होता है, मतलब की जो नंबर आपके Debit Card पर होगा वह किसी दूसरे के Debit Card पर नहीं होगा।

डेबिट कार्ड के पहले 6 अंक Debit Card जारीकर्ता पहचान संख्या है, जो उस वित्तीय संस्था की पहचान बताता है, जिसने आपका Debit Card जारी किया है, जैसे कि आपका कार्ड मास्टर कार्ड है या वीजा कार्ड।

बाकी के अगले 7-16 अंक आपके बैंक खाते से संबंधित विवरण दर्शाते हैं, जिसमें आपके बैंक का नाम, जारी किए गए कार्ड का प्रकार आदि शामिल होते हैं।

Note: अब आप समझ गए होंगे कि Debit Card नंबर में कितनी सारी जानकारी छुपी होती है, इसलिए मेरा सुझाव है कि आपको किसी के साथ भी अपने Debit Card का नंबर नहीं साझा करना चाहिए।

Debit Card नंबर कैसे पता करें?

Debit Card नंबर पता करना बहुत ही आसान है, जब आप अपने Debit Card को लेकर सामने की तरफ देखेंगे, तो वहां पर आपको 16 अंक का नंबर दिखाई देगा। वही आपका Debit Card नंबर होता है।

इसके अलावा आप अपने बैंक की वेबसाइट में अपना अकाउंट लॉगिन करके भी अपने Debit Card का नंबर पता कर सकते है।

इंटरनेशनल Debit Card क्या होता है?

International Debit Card ऐसे कार्ड होते है, जो आपको विदेशी एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा प्रदान करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय Debit Card आपको विदेशों की यात्रा के दौरान अधिक नकदी ले जाने से बचने में सहायता करते हैं।

भारतीय बैंकों द्वारा प्रदान किए जाने वाले मुख्य इंटरनेशनल Debit Card नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं।

  1. SBI global international debit card
  2. HDFC easyshop platinum debit card
  3. ICICI Bank sapphiro international debit card
  4. HSBC premier platinum debit card
  5. Axis Bank burgundy debit card
  6. Yas world debit card

सबसे अच्छा Debit Card कौन सा होता है?

इंडिया में कुछ वित्तीय बैंक हैं, जो आपको बेहतरीन Debit Card प्रदान करते हैं, इसमें से सबसे अच्छे Debit Card सूचीबद्ध किए गए हैं।

  1. SBI debit card
  2. ICICI debit card
  3. HDFC debit card
  4. Axis debit card
  5. Canara Bank debit card
  6. HSBC debit card
  7. Induslnd debit card
  8. Yes Bank debit card

ATM Card और Debit Card में अंतर क्या है?

Debit card Meaning in Hindi और ATM Card के मध्य अंतर होता है, जिसे आपको जानना चाहिए। अक्सर लोग ATM Card और Debit Card को एक ही चीज समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 

इसके पीछे का कारण यह है कि आजकल के कुछ बैंक ATM Card के साथ-साथ उसमें Debit Card की सुविधा भी शामिल करके देते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ATM Card और Debit Card भिन्न-भिन्न कार्ड होते हैं।

ATM Card एक ऐसा कार्ड है, जिसकी मदद से आप सिर्फ एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, जिसके लिए ATM Card 4 अंक के पिन अथवा विशिष्ट व्यक्तिगत पहचान संख्या का उपयोग करता है और यह आपके बैंक खाते से जुड़ा रहता है।

वहीं दूसरी ओर Debit Card उपयोग के मामले में अधिक  सुविधाजनक होते हैं, क्योंकि आप इनका प्रयोग शॉपिंग करने अथवा किसी को भुगतान करने के लिए रेस्तरां, होटल, शॉपिंग मॉल आदि में कर सकते हैं। 

Debit Card आपके बचत खातों से जुड़ा रहता है और खरीदारी पूरी करने के लिए बस आपको 4 अंक के पिन की आवश्यकता मिलती है; जो आपको बैंक के द्वारा दिया जाता है।

क्या Debit Card सुरक्षित होता है?

वैसे तो यह Debit Card जारी करने वाली संस्था पर निर्भर करता है कि वह अपने ग्राहकों को Debit Card पर कितनी सुरक्षा मुहैया कराते हैं।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि Debit Card Credit Card की तुलना में ज्यादा सुरक्षित नहीं होता है। मेरा तात्पर्य है कि अगर आपका Debit Card खो जाता है या Debit Card का उपयोग अवैध रूप से किया जाता है, तो इसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।

इसलिए Debit Card का उपयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए और इसके खो जाने पर इसकी सूचना तुरंत ही अपने बैंक को देनी चाहिए।

How can I get Debit Card Online in Hindi

आप बड़ी ही आसानी से Online Debit Card प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए Debit Card जारी करने वाली किसी वित्तीय संस्था की वेबसाइट पर जाकर आप Debit Card के लिए Apply कर सकते हैं।

Debit Card और Credit Card में अंतर क्या है?

आपने Debit Card Meaning in Hindi के बारे में तो जान लिया अब हम आपको Different Between Debit Card and Credit Card के बारे में बताएंगे।

Debit Card और Credit Card में मुख्य अंतर यह है; कि Debit Card की मदद से और सिर्फ उतना ही खर्च कर सकते हैं जितनी राशि आपके बैंक खाते में उपलब्ध होती है।

वहीं दूसरी ओर Credit Card की मदद से आप पूर्व अनुमोदित राशि खर्च कर सकते हैं। यहां पर पूर्व अनुमोदित धनराशि का तात्पर्य है, कि जब आप किसी वित्तीय संस्था से Credit Card के लिए Apply करते हैं। 

तो वह आपके Credit Score को देखते हुए आपके Credit Card पर धनराशि खर्च करने की एक निश्चित सीमा निर्धारित करते हैं, जिसे पूर्व अनुमोदित धन राशि कहा जाता है। पूर्व अनुमोदित राशि को आप उधार भी समझ सकते हैं।

मान लीजिए आपके Credit Card की लिमिट 10 हजार रुपए है, तो आप महीने में सिर्फ 10 हजार रुपए तक ही खर्च कर सकते हैं और वह धनराशि आप अगले 30 दिनों के भीतर अपने वित्तीय संस्था को भुगतान कर सकते हैं।

Conclusion – Debit Card Meaning in Hindi

सबसे पहले तो हम आपको धन्यवाद करना चाहते हैं, कि आपने यहां तक रुककर हमारा आर्टिकल पढ़ा। 

उम्मीद है आपको Debit Card से संबंधित बहुत सारी जानकारी जैसे: debit card kya hai?, Debit card ka upyog kaise karen?, Debit Card Kaise banwaye? आदि जानने को मिली होगी।

अगर आप Debit Card Meaning In Hindi से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं; तो कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमें बता सकते हैं।

अगर आपको हमारा यह लेख Debit Card Meaning in Hindi पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने मित्र गणों के साथ भी साझा करें। धन्यवाद!

Leave a Comment